सक्ती

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा साड़ी में किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन, दिया संदेश कि महिलाएं किसी से कम नहीं

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों और जिले की विभिन्न बालिकाओ और महिलाओ ने खेलों में उत्साहपूर्वक लिया भाग

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का बैडमिंटन मैदान सक्ती में हुआ आयोजन

सक्त, ट्रैक सिटी/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिले के बालिकाओ और महिलाओं को खेलो के प्रति प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता बैडमिंटन मैदान सक्ती में आयोजित किया गया । जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2024 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा विभिन्न खेल अंतर्गत साड़ी में खेलते हुवे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया और संदेश दिया गया कि महिलाए किसी से कम नहीं। खेल प्रतियोगिता में आज कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार और जिले की विभिन्न बालिकाओ और महिलाओ ने खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत आज बैडमिंटन मैदान सक्ती में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, लम्बीकूद, रस्साकसी खेलो का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर जिले से विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राएं, जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियो कर्मचारियों व सक्ती जिले के चारो विकासखण्ड सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा एवं डभरा के बालिका और महिला प्रतिभागी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ में शामिल हुए और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अपने बीच जिला की मुखिया व जिला कलेक्टर को पाकर सभी नारी शक्ति अत्यधिक प्रसन्नचित हुई।

 

कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा की सक्ती जिले की महिलाओं में बहुत शक्ति है। वे समाज सेवा व विभिन्न क्षेत्र में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करते हुए जिले का नाम रोशन करें, इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी श्री हरि पटेल व जिला प्रशासन के डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार के द्वारा कलेक्टर महोदया को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया व कलेक्टर महोदया के द्वारा अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। विभिन्न खेल विधाओं में विजयी प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

 

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सक्ती जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों का सक्रिय योगदान रहा। मंच संचालन देवाशीश बनर्जी,व्याख्याता,सेजेस कसेर पारा सक्ति व सुरेश जायसवाल प्राचार्य खैरा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधी, अधिकारी कर्मचारी और जिले की विभिन्न स्कूली बालिका और महिलाए उपस्थित रही।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button