रायपुर

किसान महासम्मेलन को लेकर अपूर्व उत्साह, लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों से पहुँचेंगे : नेताम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

महासम्मेलन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रदेश के कृषि मंत्री नेताम ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में लिए गए फैसलों की चर्चा कर कहा : महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर मोर्चा को मजबूत करेंगे

Raipur,track city. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में कल 09 मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन को लेकर प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है।महासम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों से पहुंचकर शिरकत करेंगे। श्री नेताम ने बताया कि किसान महासम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा। प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री नेताम ने शुक्रवार को राजधानी के महासम्मेलन स्थल पर आहूत पत्रकार वार्ता में बताया कि महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी गई। महासम्मेलन में प्रदेश की सभी मंडल इकाइयों का प्रतिनिधित्व होगा। इस दौरान श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुद्व साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। ‘मोदी की गारंटी’ के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। कृषक उन्नति योजना को तहत प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। आगामी 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 18 हजार करोड़ रुपए (917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से) 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में जमा करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई है, उसने गाँव, गरीब और किसान के हित का ही चिंतन किया है। डॉ. रमन सिंह जी के मुख्यमंत्रित्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ-साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है। इसी प्रकार पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 38 लाख से ज्यादा किसानों के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जारी हुए हैं।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। इसी प्रकार स्व-सहायता समूहों को कृषि क्षेत्र से जोड़कर भाजपा की सरकार कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए क्रांतिकारी निर्णय ले रही है। भाजपा की सरकार ने किसानी के काम को लाभकारी बनाने की चिंता करके सिंचाई की सुविधाएँ बढाईं और किसानों को सिंचाई पम्प उपलब्ध कराए और सिंचाई का रकबा बढ़ाया। किसानों की उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए क्रांतिकारी फैसले के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का हम अभिनंदन करते हैं।

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री नेताम ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। श्री नेताम ने कहा कि हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगे।

इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू, महामंत्री द्वारिकेश पांडेय और पूर्व विधायक सौरभ सिंह भी मौजूद थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button