महासमुंद

महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन |

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

महिला दिवस के अवसर में उत्कृष्ट कार्य के लिये महिलाओ को सम्मानित किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन मे जिले में चार दिन अभिव्यक्ति नारी की सम्मान में कार्यक्रम आयोजन का शुभारम्भ ।

जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी जायेगी ।

महासमुन्द/Track city. 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर व पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार महासमुन्द पुलिस द्वारा पुलिस लाइन कम्यूनिटी हॉल में “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान की महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस कालोनी परसदा व बेमचा के पुलिस परिवार के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओें को सम्मानित किया गया, व बताया गया कि चार दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 तक किया जावेगा उक्त कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरपंच चंद्राकर ग्राम परसदा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महासमुंद, कोतवाली प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, कानूनी सलाहकार जिले के महिला पुलिस स्टाफ,पुलिस कॉलोनी से पुलिस परिवार व ग्राम परसदा से महिला पंच उपस्थित रहे।
शेष दिनों जिले मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, मानव तस्करी, कैरियर गाइडेंस, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना, नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button