बलरामपुर

आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने सरकार का बेहतर उपाय, कृषक उन्नति योजना से बढ़ रही किसानों की आय

कृषि क्षेत्र में मिली विकास को गति किसानों का बढ़ेगा आत्मविश्वास आमदनी में होगी वृद्धि

बलरामपुर/ किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने शासन द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है। सरकार जरूरतमंद किसानों की मदद करने के साथ उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने विभिन्न कृषि नीतियां चलाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक कृषक उन्नति योजना जिसका शुभारंभ कर किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत् कृषक परिवारों को अपनी आय अधिकतम करने का अवसर दिया जा रहा है। इसी के तहत् आज विशेष पहल करते हुए कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत् 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी के रुपए की अंतर राशि किसानों को दी गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।
बलरामपुर निवासी बीरबल सिंह ने कहा कि नई सरकार के गठन से किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही नीतियों से किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कृषि एक ऐसा क्षेत्र है जहां विभिन्न चुनौतियों का सामना कर किसान अपना जीवन यापन करता है अधिकतर लोग आज भी प्राथमिक क्षेत्र से जुड़े हुए है और अपने जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करने कोशिश कर रहे है ऐसे में प्राप्त राशि उनकी काफी हद तक मददगार सिद्ध होगी सरकार की ऐसी ही नीतियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था में समावेशी विकास में योगदान देकर नए आयाम तक पहुंचाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button