कोरबा

श्री महाकाल भक्त मंडल द्वारा 31 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा, ट्रैक सिटी। सोमवार को श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के समस्त पदाधिकारी के द्वारा 31 मार्च 2024 को आयोजित होली मिलन समारोह के लिए कोरबा के प्रतिष्ठित लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की योजना बनाई गई जिसमें सर्वप्रथम कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर आगामी कोरबा में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा, विश्व विख्यात पंडित पूज्य श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के मुखारविंद से होने वाले कथा के संबंध में चर्चा की गई एवं विशेष रूप से होली मिलन समारोह में उपस्थिति के लिए आग्रह किया गया। तत्पश्चात कोरबा जिला के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई से सौजन्य भेंट कर होली मिलन समारोह में आमंत्रित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह,कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षा श्रीमती सपना चौहान एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को निमंत्रण पत्र देकर होली मिलन समारोह में निमंत्रित किया गया।इस अवसर पर श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल गुप्ता, शत्रुघ्न थवाइत उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, सह सचिव सतीश पांडे, अरविंद केसरवानी, दुर्गेश राठोर मीडिया प्रभारी, नरेश जगवानी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में निमंत्रण देने का कार्य संपन्न हुआ l उक्त विषय की जानकारी में श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सचिव राजेंद्र तारक ने बताया कि होली मिलन समारोह का कार्यक्रम होटल हरी मंगलम डी.डी.एम रोड कोरबा में 31 मार्च 2024 को दिन रविवार संध्या 4:00 बजे संपन्न होगा जिसमें समस्त गणमान्य नागरिक बंधु एवं भगिनी सादर आमंत्रित है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button