कोरबा

अनियंत्रित बाइक जा टकराई ट्रैक्टर से-युवक की हुई मृत्यु

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा जिले के रिसदी चौक में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर जा टकराई। बताया जा रहा हैं की बाइक चालक बालको से रिसदी की ओर से आ रहा था, हादसे में युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना रिसदी चौक की है। उड़ीसा संबलपुर के डगनिया पाली निवासी संजीव साहू नामक व्यक्ति बालको संयंत्र में ठेका कंपनी में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि संजीव साहू अपने बाइक में सवार होकर बालको से रिसदी की ओर आ रहा था, तब रिसदी चौक के समीप ब्रेकर पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस घटना में संजीव साहू गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button