Korba

आरएसएस का सामाजिक सरोकार, स्वयंसेवकों ने लगाए सैंकड़ो उपयोगी पौधे

पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरों के प्रति लोगों को सावधान किया

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) बारिश के मौसम में विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरों से निपटने को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। कोरबा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयसेवकों ने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करते हुए सैकड़ो की संख्या में पौधों का रोपण किया। इन पौधों के संरक्षण की योजना भी बनाई गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर के विभिन्न शाखा के स्वयंसेवकों ने वृहद पौधारोपण अभियान में अपने नागरिक कर्तव्य की पूर्ति की। उन्होंने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के झगरहा प्रोजेक्ट के समीप इस अभियान पर रोपण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वैश्विक समस्या को गंभीरता से लेने के साथ पौधारोपण की योजना बनाई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी झगरहा के पास बृहद पौधारोपण अभियान चलाने के साथ स्वयंसेवकों ने 15 से अधिक प्रजाति के सैकड़ों पौधे लगाए। उत्साह के साथ इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवको ने हिस्सा लिया। यहां पर बड़े भुभाग का चयन करने के साथ हरियाली बिखरने और प्रकृति को संवारने की एक संक्षिप्त कोशिश की गई। प्रतिवर्ष इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाती है। इस बार इस हिस्से का चयन अभियान के लिए किया गया। पर्यावरण सभी के लिए एक अनिवार्य विषय है। संपूर्ण समाज को इसके साथ अपने आप को जोड़ने की जरूरत है ताकि हमारा पर्यावरण बेहतर रहे।

नही संभले तो आगे और भुगतना होगा

ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के बीच कई प्रकार की चुनौतियों को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है। वर्ष 2024 में लगभग 4 महीने तक गर्मी के थपेड़ों ने हर किसी को परेशान किया और विचार करने का मौका दिया कि अगर अभी नहीं संभले तो आगे और बुरी स्थिति हो सकती है। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाने के साथ इस बात पर जोर दिया कि कंक्रीट के जंगल को कम करने के साथ धरती पर हरियाली बिखरने के लिए काम किया जाए। ग्रीन बेल्ट विकसित करने के साथ हम पर्यावरण को एक बेहतर स्थिति में ला सकते हैं और आने वाले खतरों को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।

संगठन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के जुड़ावन सिंह ठाकुर, रामविलास पाल, अशोक तिवारी, गिरीश साहू, रामकिशोर श्रीवास्तव, नरेश पटेल, करुण सिंह राजपूत, मृगेश यादव, उमेश सोनी सहित नगर व उपनगर के दायित्ववान स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button