Raipur

द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में सम्मिलित होने वाले छात्र इस तारीख तक कर भर सकते है परीक्षा फार्म

 

रायपुर (ट्रैक सिटी) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत् विद्यार्थियों हेतु एक शैक्षणिक सत्र में दो मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाना है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के तहत् द्वितीय मुख्य परीक्षा में ये समस्त विद्यार्थी आवेदन कर सकते है जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हो। ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक अनुत्तीर्ण अथवा उत्तीर्ण है. अंक सुधार हेतु इस द्वितीय मुख्य परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। मण्डल की द्वितीय मुख्य परीक्षा हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य नियमित/अवसर के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन भरने के लिये सामान्य शुल्क के साथ दिनांक 20.05.2025 से 10.00.2025 तक तथा विलम्ब शुल्क के साथ दिनाक 11.06.2025 से 20.06.2025 एवं विशेष विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 21.06.2025 से 30.06.2025 तक तिथि निर्धारित की जाती है।

जो छात्र उक्त परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है ये निर्धारित तिथि तक नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय से तथा छेडिट योजना के अंतर्गत सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी अग्रेषण संस्थाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button