अंबिकापुर

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा सहकारी समितियों के प्रबंधक, प्रगतिशील कृषकों हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन।

अम्बिकापुर (ट्रैक सिटी)/ राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सरगुजा एवं सूरजपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक, प्रगतिशील कृषक, प्राधिकृत अधिकारी सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में पैक्स समितियों के नवीन आदर्श उपविधि की जानकारी ,पैक्स कम्प्यूटराईजेशन,  नवीन उपविधि से नवीन कार्य व्यापार संचालन तथा सहकारी समितियों के विकास में भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता शिल्पा अग्रवाल,  एनसीडीसी क्षेत्रीय निदेशक किंचित जोशी, अनुपम तिवारी,डीडीएम नाबार्ड, कृषि विज्ञान केंद्र तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सरगुजा के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button