गौरेला पेंड्रा मरवाही

टीएल बैठक में सभी कार्यालयों को ई-फाइलिंग प्रणाली प्रारंभ करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।  

सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत पेंशनों का भुगतान डीबीटी से हो सुनिश्चित।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

टीएल बैठक में पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहें अधिकारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही (ट्रैक सिटी)/ साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने राज्य शासन के निर्देशानुसार ई-ऑफिस क्रियान्वयन के तहत विभागवार ई-फाइलिंग एक्टिवेट होने की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यालयों को अनिवार्य रूप से ई-फाइलिंग प्रणाली प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला सूचना अधिकारी ने ई-ऑफिस क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को ठीक करने के लिए ई-मेल आईडी का पासवर्ड बनाने, मोबाइल नंबर बदल सकने, डिजिटल हस्ताक्षर सहित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकृत प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के दौरान सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत पेंशनों का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सुनिश्चित करने कहा। ऐसे हितग्राही जिनका पेंशन भुगतान डीबीटी से नहीं हो रहा है, उनकी सूची जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ से लेकर उनका आधार सिडिंग और मोबाइल नंबर की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं के लंबित प्रकरणों के निराकरण के दौरान सभी अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने कहा। उन्होंने कहा कि पीएमओ पोर्टल, ई-समाधान, सीएम जनशिकायत आदि के आवेदनों को व्यक्तिगत लेते हुए त्वरित रूप से निराकृत करें, एक भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निराकृत हो चुके प्रकरणों को टीएल सूची से विलोपित करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत संपर्क सड़क, वन धन केंद्र, बहुउद्देशीय केंद्र, कौशल विकास सहित सभी कार्यों की प्रगति में तेजी लाने, वन अधिकार पट्टों का डिजिटलाईजेशन एवं अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व प्रकरणों अधिकार अभिलेख की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं निस्तार पत्रक को स्कैन कर अपलोड करने, पीडीएस दुकानों का स्टॉक सत्यापन सहित विभिन्न प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button