Korba

प्राथमिक शाला लोतलोता में की जायेगी मानदेय शिक्षक की नियुक्ति।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर पंचायत छुरीकला अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोतलोता में संचालित प्राथमिक शाला में जल्द ही मानदेय शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी। प्राथमिक शाला लोतलोता में पदस्थ प्रधान पाठक के बालक छात्रावास लमना विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा में कार्य करने के उपरांत शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा अध्यापन व्यवस्था को बनाये रखने के लिये यहां मानदेय शिक्षक नियुक्त करने पहल की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा द्वारा पत्र के माध्यम से प्राथमिक शाला लोतलोता में मानदेय शिक्षक नियुक्त करने की मांग की गई है। विद्यालय में अध्यापन व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में यहां मानदेय शिक्षक की व्यवस्था की जायेगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button