Korba

साइबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्कर गिरफ्तार।

पुलिस टीम की कार्यवाही में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा व स्कार्पियो बरामद किया गया।* 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*पुलिस टीम की कार्यवाही में 13.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान आगामी रक्षाबंधन, 15 अगस्त एवं गणेश चतुर्थी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में नशीले पदार्थों, गांजा, नशीली टैबलेट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से लगाम लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकियों को विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के इन दिशा-निर्देशों के तहत साइबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी वाहन से कर रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों इकाइयों की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

कार्यवाही के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 13.200 किलोग्राम अवैध गांजा व वाहन स्कार्पियो क्रमांक cg 12 bp 1653 बरामद किया है।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. किरण महंत पिता पंचम दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी रजगामार, अमोघनगर, थाना बालको नगर, जिला कोरबा।

2. प्रकाश कुमार महंत पिता रुद्रनारायण, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंप हाउस, नेहरू नगर, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

3. दिनेश कुमार यादव पिता स्व. श्याम लाल यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी रिस्ती चौक, कोटवार मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

4. कृष्ण कुमार प्रजापति पिता नेतराम प्रजापति, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामपुर बस्ती, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध वाहन की तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वज़न 13 किलो 200 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 472/2025 धारा 20(बी) NDPS Act के अंतर्गत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद गांजे को सीलबंद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। कार्यवाही मे निरी• प्रमोद, उप• निरी• महासिंह, सहा•उप •निरी• दुर्गेश,प्र•आर•आकाश,राजेश्वर,आर•सुरेंद्र,जितेंद्र,योगेश, संजय,अर्जुन,कविचरण,संदीप,साहबान,पुरुषोत्तम, धर्मेन्द्र,शैलेन्द्र साईबर सेल के प्र• आर• गुना राम, आर•सुशील,आलोक , प्रशांत ,संजू की विशेष योगदान रहा

*कोरबा पुलिस व्दारा लगातार मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button