गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने हेतु व्यापम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य।

जीपीएम जिले में लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की संख्या 331

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गौरेला पेंड्रा मरवाही (ट्रैक सिटी)/ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन पश्चात् लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र व्यापग की वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा। जीपीएम जिले में लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की संख्या 331 है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर एवं अध्यक्ष चयन समिति केंद्र क्रमांक-1 बिलासपुर ने बताया कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती वर्ष 2023-24 अंतर्गत 16 नवंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक बिलासपुर रेंज, भर्ती केन्द्र क्रमांक-01, 2री वाहिनी, छसबल सकरी में बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली एवं गोरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के सम्मिलित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण, शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर लिखित परीक्षा हेतु योग्य-पात्र पाए गये 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड (प्रकाशित) किया गया है। लिखित परीक्षा हेतु योग्य पाये गये अभ्यर्थियों को व्यापम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है, ताकि लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किया जा सके। रजिस्ट्रेशन पश्चात् लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button