Korba

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें एवं देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को दें सम्मानः कैबिनेट मंत्री देवांगन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*कैबिनेट मंत्री ने हर घर तिरंगा फहराने हेतु आम नागरिकों को दिलाई शपथ*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के घण्टाघर के ओपन थियेटर मैदान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री देवांगन ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख चौक महाराणा प्रताप चौराहे से होते हुए वापस ओपन थियेटर मैदान में समाप्त हुई।

रैली में भारत माता की जय जयकार से आकाश गुंजायमान हो गया। साथ ही यात्रा में राष्ट्रध्वज की शान के साथ स्वच्छता, देशभक्ति, याता यात नियमों का पालन, साइबर क्राइम से सतर्कता व नशामुक्त समाज के संदेश से सुस्सजित बैनर, पोस्टर लहराकर जनजागरूकता का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, गोपाल मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक तथा स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा एवं आमजनों से अभियान में शामिल होकर देश के वीर जवानों अमर स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान देने एवं अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया।

*स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और भारत के विकास तथा प्रगति की ली गई शपथ -*

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button