गौरेला पेंड्रा मरवाही

डिजिटल क्रॉप सर्वे का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण।  

सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गौरेला पेंड्रा मरवाही (ट्रैक सिटी)/ फसल सर्वेक्षण को अधिक सटीक, सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डिजिटल तकनीक की सहायता से भूमि चिन्हांकन और फसल सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लालपुर, पटवारी हल्का नंबर 8 में किसान के खेत पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेयर द्वारा मोबाइल से किसान देवशरण के फसल का फोटो खिंचकर भूलेख पोर्टल में अपलोड करने तथा तहसीलदार के आईडी से अप्रूवल होने आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे कार्य की सतत निगरानी हो तथा आंकलन पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण और वास्तविक तथ्यों पर आधारित हो। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल सर्वे से किसानों को बेहतर सुविधा और योजनाओं का लाभ मिलेगा, इसलिए कार्य को गंभीरता से संपादित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे एवं तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल भी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button