रायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़ : साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल

रायपुर (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब कैबिनेट मंत्रियों की संख्या बढ़कर तेरह हो गई है।

मुख्यमंत्री साय ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी मंत्री पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा, “आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे।”

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button