कोरबा

MCMIT कॉलेज में TC,CC के नाम पर मनमने ढंग से शुल्क वसुली का आरोप,ABVP ने चेताया प्रबंधन को ।

कोरबा (ट्रैक सिटी) दिनांक 22 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कोरबा इकाई को यह सूचना प्राप्त हुई कि MCMIT कॉलेज में छात्रों से Transfer Certificate (T.C.) एवं Character Certificate (C.C.) के नाम पर मनमाने ढंग से शुल्क वसूला जा रहा है। यह सूचना मिलते ही विद्यार्थी परिषद ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कॉलेज प्रशासन से संपर्क साधा।

 

इस अवसर पर ABVP कोरबा के जिला संयोजक निहाल सोनी, नगर मंत्री प्रवीण साहू एवं नगर सह मंत्री राहुल महंत कॉलेज पहुँचे और छात्रों की समस्याओं को लेकर विस्तार से सुना। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें स्पष्ट रूप से बताया कि इस प्रकार की मनमानी शुल्क वसूली छात्रहित के विरुद्ध है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ABVP पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, तो परिषद इससे भी कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। साथ ही कॉलेज प्राचार्य को विनम्रता पूर्वक समझाया गया कि भविष्य में इस प्रकार की कोई पुनर्विवर्ती ना हो सके छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान करते समय किसी भी प्रकार मानसिक रूप से दोहन या अनावश्यक फीस न लें। और ऐसा भविष्य में कोई शिकायत मिलता है तो MCMIT कॉलेज के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे इसकी सारी जवाबदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी l

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के शोषण के विरुद्ध सशक्त आवाज़ उठाती रहेगी।

 

MCMIT कॉलेज प्रबंधन से जब TC,CC के नाम पर मनमाना शुल्क लेने के लग रहे आरोपों के बारे में उनका पक्ष जानने के लिए उनके कार्यालय के नंबर 07566912342 पर संपर्क किया गया तो कॉलेज के किसी महिला स्टाफ के द्वारा कॉल रिसीव किया गया और प्रिंसिपल से कुछ देर में बात कराने की बात कही गई। दोबारा उनसे संपर्क करने पर कॉल रिसीव नहीं किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button