कोरबा

बहुउद्देशीय मिनीमाता बांगो परियोजना माचाडोली के किये गए दो गेट बंद

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत स्थापित बहुउद्देशीय मिनीमाता बांगो परियोजना माचाडोली में विगत दिनों में जलस्तर बढ़कर 358.11 मीटर हो जाने पर उसके आठ गेट खोले गए थे, परंतु पानी की आवक में कमी के कारण 6 सितंबर दोपहर 2 बजे जलस्तर 357.73 मीटर तक पहुँच गया। तद्पश्चात गेट संख्या 2 और गेट संख्या 9, जो 0.5 मीटर खुले थे, दोपहर 2 बजे बंद कर दिए गए।
परिणामस्वरूप, रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 35136 क्यूसेक से घटकर 29166 क्यूसेक हो गया। वर्तमान में गेट संख्या 3, 4, 5, 6, 7 और 8 खुले हैं और जलविद्युत संयंत्रों की 3 इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं जो 9000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। इस प्रकार, दोपहर 2 बजे मिनीमाता बांगो बांध से कुल जल डिस्चार्ज 38166 क्यूसेक है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button