Korba

पुरानी दुश्मनी के चलते नशे में धुत युवक ने टेलर पर किया हमला, बीच-बचाव करने वाले युवक का भी गाल काटा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती शिक्षक मोहल्ला में बीते रविवार को सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी दुश्मनी के चलते नशे में धुत युवक ने एक टेलर पर डंडे से हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए युवक का गाल भी काट डाला।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ पटेल की टेलर भागवत दीवान के पुत्र संदीप दीवान से लंबे समय से विवाद चल था। बीते शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह संदीप से झगड़ा करने उसके घर पहुंचा। उस समय संदीप घर पर नहीं था, केवल भागवत दीवान और उनकी पत्नी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए भागवत दीवान पर डंडे से हमला कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अनीश दास ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गाल काट लिया। घटना के बाद सोमनाथ अपने घर में जाकर छुप गया। जानकारी मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल भागवत दीवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां भागवत दीवान टेलर को सर पर 7 टांके लगे हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button