Korba

शिक्षिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा गया जेल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सिटी कोतवाली के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पारिवारिक विवाद के चलते पति से तलाक होने के बाद अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पीड़िता की मुलाकात एसईसीएल कॉलोनी सुभाष ब्लॉक निवासी अनिकेत श्रीवास्तव से हुई थी। अनिकेत एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कार फाइनेंस के नाम पर शिक्षिका से मिला था। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू की। इसी दौरान युवक ने शिक्षिका की निजी जानकारी हासिल कर उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया।

बच्चों को भी साथ रखने का किया था वादा

युवक ने शिक्षिका को शादी करने और उसके दोनों बच्चों को भी साथ रखने का वादा किया, जिसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने। जब शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मानिकपुर चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि अप्रैल 2023 में मुलाकात के बाद युवक ने पीड़िता को पत्नी बनाने और बच्चों को साथ रखने का झांसा देकर संबंध बनाए थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button