कोरबा

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के गौरव पथ के लिए 36.54 करोड़ की मिली स्वीकृति।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 25 करोड़ और जिला खनिज न्यास मद से 11.54 करोड़ की राशि स्वीकृत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कोरबा शहर के विकास को एक नई दिशा मिलते हुए बड़ी सौगात मिली है। कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 36.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ को प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से जैन चौक तथा आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक बनाया जाएगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

2.8 किलोमीटर लंबे गौरव पथ के लिए कुल 36.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत 25 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री नगरोतथान योजना और शेष 11.54 करोड़ की राशि की स्वीकृति जारी हुई है।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि उक्त महत्वपूर्ण कार्य से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। कोरबा शहर के मुख्य मार्ग पर आवागमन को नई रफ़्तार मिलेगी। मंत्री देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button