कोरबा

तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। पश्चिम बंगाल, आसाम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में पूरे कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर खुशी का इज़हार किया गया। पूरे जिले में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर मुहर लगाई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ने इस विजय को ऐतिहासिक बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है, इस जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। विजय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलेभर में गूंजते नारों और जश्न के माहौल ने इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button