कोरबा

ऑल इंडिया फुटबॉल नाइट टूर्नामेंट का हुआ समापन, एसीबी विजेता।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ खेल प्रेमियों के उत्साह और कड़ाके की प्रतिद्वंद्विता के बीच आयोजित ‘ऑल इंडिया फुटबॉल नाइट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन बांकीमोंगरा के घुड़देवा खेल मैदान में हुआ । इस हाई-वोल्टेज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसीबी दीपका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की। विजेता टीम को अजय प्रसाद की ओर से मुख्य पुरस्कार के रूप में 41,000 रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वही उप विजेता टीम को संजय आजाद और कृपा राम साहु की ओर से 21,000 रुपए नगद पुरस्कार व ट्राफी दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

फुटबॉल संघ कोरबा के सचिव पवन गुप्ता के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल व कांग्रेस नेता विकास सिंह पहुंचे हुए थे। वहीं विशिष्ट अतिथि अमरजीत सिंह विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष कोरबा, परमानंद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, संजय आजाद ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा , बांकीमोंगरा प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, बसंत चंन्द्रा सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि अमरजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि फुटबॉल के प्रति युवाओं का रुझान भी बढ़ता है। पवन गुप्ता और उनकी टीम का यह प्रयास सराहनीय है। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में एसीबी दीपका व साईं क्लब घुड़देवा के बीच मैच खेला गया।

खिलाडिय़ों ने जबरदस्त तालमेल और आक्रामक खेल का परिचय दिया, जिसे देखकर मैदान में मौजूद दर्शक झूम उठे। फुटबॉल संघ के सचिव पवन गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाडिय़ों, रेफरी और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन का आश्वासन दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button