कोरबा (ट्रैक सिटी) अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के युवा एवं सक्रिय समाजसेवी विवेक राजवाडे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाज के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि विवेक राजवाडे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर विवेक राजवाडे ने समाज के अध्यक्ष, वरिष्ठजनों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज की एकता, युवाओं के विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

