कोरबा

कोरबा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, 15 बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों को पीटा, दो घायल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर के सीतामढ़ी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को जमकर बवाल हो गया। 15 से अधिक लोगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। घटना में नैना गोस्वामी और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पीड़िता नैना गोस्वामी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को 15-20 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और घर में मौजूद महिलाओं, बच्चों तथा अन्य सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मारपीट में नैना गोस्वामी को हाथ, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बहन भी घायल बताई जा रही है। घटना के बाद घायलों का उपचार कराया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से उन्हें लगातार शिकायत वापस लेने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी घर में घुसते और मारपीट करते नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इधर, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button