कोरबा

कोरबा में शुरू होगा “रोटरी–एमजेएम डायलिसिस सेंटर”, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

कोरबा (ट्रैक सिटी) शहर के Rotary Club of Korba एवं Meena Jain Memorial Hospital के संयुक्त तत्वावधान में “ROTARY – MJM DIALYSIS CENTER” का शुभ उद्घाटन 26 मई 2026, मंगलवार को सायं 4 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कोरबा में किया जाएगा।
इस जनसेवा परियोजना का शुभारंभ Rtn. Amit Jayaswal के करकमलों द्वारा किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में Dr. S. N. Keshari उपस्थित रहेंगे।
अस्पताल प्रबंधन एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस डायलिसिस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 12 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इस जनहितकारी पहल का हिस्सा बनें और आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button