कोरबा

तालाब में बच्चों को नहाने के दौरान दिखी लाश , जताई जा रही डूबने से मौत की आशंका,पुलिस जुटी जांच में।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतगता ग्राम सेमीपाली तालाब में नहाने गए बच्चों को एक शव मिला। बच्चे तालाब में छलांग लगा रहे थे, तभी एक बच्चा पानी के अंदर किसी चीज से टकराया। दोबारा छूने पर उसे पता चला कि वह एक शव है। बच्चों ने चीख-पुकार मचाते हुए बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान बजरंग कंवर (37) के रूप में की गयी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही उसके रिश्तेदार तत्काल मौके पर पहुंचे। शव को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह काम पर गई हुई थी। घर पर दो बच्चे थे। उनके पति नहाने के लिए तालाब गए थे। ग्रामीणों से उन्हें पति के मौत हो जाने की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति की मौत कब, कैसे, किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस के अनुसार, तालाब के पास मृतक के कपड़े मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने के लिए तालाब में उतरे थे। डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना जांच का विषय है।

मृतक बजरंग कंवर मजदूरी का काम करते थे। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button