(ट्रैक सिटी)/ कोरबा/सलोरा। ग्राम सलोरा निवासी श्रीमती भानु सिंह, पति कमल सिंह का 15 जून की सुबह लगभग 7 बजे हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों तथा ग्रामवासियों में शोक की लहर फैल गई।
श्रीमती भानु सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक का वातावरण है। परिजनों के अनुसार उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। समाज के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीमती भानु सिंह का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियां सदैव समाज और परिवार के बीच जीवित रहेंगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
Leave a Reply

