कोरबा (ट्रैक सिटी)/ राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज कोरबा में दो स्कूलों के 86 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज एनटीपीसी जमनीपाली स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 59 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। साथ ही बालगीखार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 27 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर एल्डरमैन ईश्वर साहू ,दीपक यादव, मनोज अग्रवाल मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, मुकुंद सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत, सरोज शांडिल्य, बहत्तर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा,तरन्नुम निशा, अंजय अग्रवाल, अनिल गिरी, अशोक स्वर्णकार, मनीष मिश्रा, स्कूल के प्राचार्य अभिमन्यु साहू, स्नेहा शर्मा, शिक्षक तारकेश्वरी मिश्रा,अजय प्रताप, भगवती देवांगन, मुकेश केवट, संजय राठौर, कमला राठौर, राजू केवट, सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
महापौर संजू देवी राजपूत ने छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से दूर रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत से पढ़ाई कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। लाभार्थी छात्राओं में साइकिल मिलने को लेकर उत्साह देखा गया।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को स्कूल तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।

