मुजफ्फरपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता और उसके व्यापक सामाजिक महत्व पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 5 एवं 6 सितंबर 2026 को मुजफ्फरपुर, बिहार में किया गया। ICSSR प्रायोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार का विषय “Role and Relevance of Bhartiya Gyan Parampara in Vishal Bharat” रहा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, उसके मूल्यों और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे।
संगोष्ठी का आयोजन ललित नारायण मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े प्राचीन ज्ञान और मूल्यों को आधुनिक संदर्भ में समझने, उन पर विमर्श करने तथा समावेशी एवं समृद्ध भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा करना रहा।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश:
भारतीय ज्ञान परंपरा को केवल अतीत की विरासत के रूप में नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए उपयोगी ज्ञान-संसाधन के रूप में देखने पर जोर दिया गया।
Leave a Reply

