कोरबा

राजस्व पटवारी संघ का कलेक्ट्रेट घेराव, मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी, सौपा ज्ञापन

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के पटवारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन के तहत घंटाघर से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

आंदोलन के दौरान पटवारी संघ ने राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देने, वेतन विसंगति दूर करने, अतिरिक्त प्रभार देने की व्यवस्था बंद करने, पीवी ऐप बंद करने, ओवरटाइम काम कराने पर रोक लगाने तथा डीसीसी बंद करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं।

संघ का कहना है कि पटवारी लंबे समय से अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं। कार्य संबंधी अतिरिक्त जिम्मेदारियों और अन्य व्यवस्थाओं के कारण पटवारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शासन को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेना चाहिए।

प्रांत अध्यक्ष ने दी आंदोलन की जानकारी

इस अवसर पर राजस्व पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष ने आंदोलन के उद्देश्य और मांगों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मांगों के निराकरण के लिए संघ ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता अपनाया है। शासन से अपेक्षा है कि पटवारियों की समस्याओं का समाधान कर उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

पटवारी संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों के निराकरण को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। अब शासन की ओर से होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button