कोरबा

कोरबा में 30 अक्टूबर को भाजपा की विशाल पदयात्रा का आयोजन

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को लोकतंत्र के समर्थन में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा दोपहर 3 बजे कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर भीमराव अंबेडकर मैदान होते हुए घंटाघर तक पहुंचेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि वोट चोरी के आरोपों और एसआईआर के मुद्दे पर देश में कथित तौर पर अराजकता फैलाने के प्रयासों के विरोध में इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी की ओर से आम नागरिकों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की ओर से लोकतंत्र के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया गया है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button