कोरबा

बेंदरकोना में पहली बार होगा दशहरा महोत्सव,  लोकगायिका आरू साहू देंगी प्रस्तुति

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के ग्राम बेंदरकोना में इस वर्ष पहली बार नव युवक दशहरा समिति द्वारा भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोकगायिका आरू साहू अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी।

नव युवक दशहरा समिति बेंदरकोना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन 4 नवंबर 2026, बुधवार को रात 8 बजे से इमली चौक, बेदरकोना (कोरबा) में किया जाएगा। यह समिति द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष का दशहरा महोत्सव होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री विजय राठौर, बेंदरकोना सरपंच जयवीर सिंह तंवर, जनपद सदस्य शिव कुमार कश्यप, कोरबा डीएसपी आस्था शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी, जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत, जिला सदस्य सुमिता कमलेश अनंत, सतनाम कल्याण समिति कोरबा के मनोज मनहर तथा बेंदरकोना उपसरपंच हरीश मार्बल सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोकगायिका आरू साहू की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। उनके गीतों पर दर्शक छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति और संगीत का आनंद ले सकेंगे।

समिति की ओर से क्षेत्र के नागरिकों एवं आसपास के ग्रामीणों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम के संयोजक ईश्वर यादव हैं।

पहली बार आयोजित हो रहे इस दशहरा महोत्सव के माध्यम से बेंदरकोना में धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति को मंच प्रदान करने की पहल की जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button