कोरबा

थाने ले जाकर रकम मांगने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से शिकायत

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राम सिलिहाभांठा निवासी सुखदेव रात्रे ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित शिकायत सौंपकर पुलिसकर्मियों पर झूठे जुआ प्रकरण में फंसाने, जबरन थाने ले जाने और पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को गांव के जीतखाम के पास कुछ लोग घर के बाहर ताश खेल रहे थे। इसी दौरान उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को जुआ खेलने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और एक बुजुर्ग व्यक्ति को छोड़कर अन्य लोगों को वाहन में बैठाकर थाने ले गए।

सुखदेव रात्रे ने आरोप लगाया है कि थाने में उनसे 5 हजार रुपये की मांग की गई। इसमें से 1 हजार रुपये उन्होंने पुलिस के कहने पर सरोज कुमार रात्रे के खाते में फोन-पे के माध्यम से जमा किए, जबकि शेष 4 हजार रुपये अगले दिन देने की बात कही गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस द्वारा उनके वाहन को जब्त कर लिया गया तथा वाहन के माड़ा/भाड़ा मद में रखे 19,500 रुपये जबरन ले लिए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में मोबाइल नंबर 07974550759 पर भेजे गए टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से कथित घटना की जानकारी देकर कार्रवाई करने और राशि वापस दिलाने की मांग की गई।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से ली गई राशि वापस दिलाने तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक इस शिकायत पर क्या संज्ञान लेते हैं और जांच में आरोपों की कितनी सच्चाई सामने आती है।

यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस का पक्ष एवं जांच का निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button