कोरबा

JCI कोरबा सेंट्रल की अनूठी पहल: बालिका गृह की 55 बच्चियों ने पहली बार बड़े पर्दे पर देखी ‘बॉर्डर 2’

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ JCI कोरबा सेंट्रल एवं JCRT विंग द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत “सपनों की मूवी – नन्हें सितारों के साथ” प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय बालिका गृह की 55 बच्चियों को चित्रा सिनेमा में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दिखाई गई। इनमें से अधिकांश बच्चियों के लिए सिनेमाघर में फिल्म देखने का यह पहला अनुभव था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

उनकी आँखों की खुशी और मासूम मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया। इस प्रोजेक्ट की कमान प्रोजेक्ट डायरेक्टर JCRT छाया लालवानी ने संभाली। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के सौजन्य से बच्चियों को फिल्म के टिकट उपलब्ध कराए गए। JCRT विंग की पूर्व अध्यक्ष आभा अग्रवाल द्वारा पैटीस एवं छाया लालवानी द्वारा स्नैक्स पैकेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जेसी त्रिलोकीनाथ बजाज, जेसी अभय अग्रवाल, JCRT अध्यक्षा अंशु अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य पूर्णिमा सोनी, ज्योति मिश्रा, ज्योति शर्मा, पद्मिनी साहू व मुक्ता अग्रवाल उपस्थित रहीं। JCRT विंग की सचिव रजनी अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इन नन्हे सितारों के सपनों में खुशियों के रंग भरना था। निकिता केडिया, नेहा मोदी, सीमा गोयल और सोनम अग्रवाल के सक्रिय सहयोग ने इस आयोजन को भव्य बनाया। कार्यक्रम की उक्त जानकारी संस्था के सचिव निस्चल टमकोरिया द्वारा दी गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button