रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सांसद एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रकोष्ठ वी.डी. शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद है।
अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से इस भाव को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने तथा संगठन के सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

