कोरबा

SS प्लाज़ा स्थित पद्मिनी ज्वेलर्स की दुकान मे लगी आग।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब SS प्लाज़ा स्थित पद्मिनी ज्वेलर्स की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
घटना के बाद SS प्लाज़ा और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनज़र खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button