कोरबा (ट्रैक सिटी)। शनिवार शाम कई लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक आपदा चेतावनी (Emergency Alert) का संदेश प्राप्त हुआ, जिससे लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ चिंता भी देखने को मिली। यह अलर्ट आगामी तीन घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और खराब मौसम की संभावित स्थिति को लेकर जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से लोगों के फोन पर अलर्ट संदेश भेजा गया।
विशेषज्ञों ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली कड़कने के समय खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग समय-समय पर मोबाइल अलर्ट के माध्यम से लोगों को आगाह कर रहे हैं।
क्या आपके मोबाइल में भी यह अलर्ट आया?
यदि हां, तो मौसम विभाग की सलाह का पालन करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
Leave a Reply

