कोरबा

अनियंत्रित बाइक पानी में पलटने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत।

कोरबा(ट्रैक सिटी) । बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। कटघोरा क्षेत्र में बीती रात हुए हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

मृतक की पहचान राम सिंह नेटी (52 वर्ष), निवासी जेजरा के रूप में हुई है। घटना बीती रात हुई। जब राम सिंह अपनी बाइक से जेजरा से पतरापाली मार्ग की ओर जा रहा था।

पतरापाली रोड पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सडक़ किनारे भरे पानी में जा गिरी। रात होने और पानी गहरा होने के कारण राम सिंह खुद को बाहर नहीं निकाल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों द्वारा हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। कटघोरा पुलिस की प्रियंका (जांच अधिकारी) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचीं और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button