महासमुंद

अब आवास योद्धा बनेंगे, राजमिस्त्री प्रशिक्षणार्थी

30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

महासमुन्द (ट्रैक सिटी)/ ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) महासमुंद द्वारा विकासखण्ड बसना के ग्राम छिर्राबाहरा में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के 27 ग्रामीण श्रमिकों ने भाग लिया और राजमिस्त्री के व्यवाहारिक व तकनीकी ज्ञान अर्जित किया। जनपद सीईओ बसना पीयूष सिंग ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशिक्षण का समापान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद निदेशक टुटु बेहेरा, पीओ मनरेगा एवं जनपद आवास इन चार्ज, अजय भेड़पाल व आशीष असेसर उपस्थित रहें।

इस दौरान श्री सीईओ श्री पीयूष सिंग ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थीयों से बातचीत कर उनका प्रशिक्षण का अनुभव जाना और सीखी गई तकनीकों के बारे में जानकारी ली। उन्होनें कहा कि इस प्रशिक्षण से आप अब केवल श्रमिक नहीं, कुशल राजमिस्त्री बन गए है, और प्रशिक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों को क्रियान्वित करके आवासीय निर्माण योद्धा कहे जाऐगें। प्रशिक्षणार्थीयों ने बताया, कि इस प्रशिक्षण से उन्होनें नापना, ईटें की चिनाई, प्लास्टरिंग, लेवरिंग और भवन निर्माण से जुड़ी कई तकनीकें सीखी। अब वह स्वयं आत्मविश्वास के साथ राजमिस्त्री का कार्य कर सकते हैं। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षर्णीयों को प्रमाण पत्र व राजमिस्त्री के टूल किट वितरित किए गए, जिसमें निर्माण कार्य के आवश्यक औजार शामिल हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षणार्थी अपने कौशल का उपयोग प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यां में करेगें।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button