बीजापुर

“अब कैंसर नहीं बनेगा बेटियों की राह का रोड़ा” -बीजापुर में मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान को मिला जोरदार समर्थन

बीजापुर (ट्रैक सिटी)/ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित  HPV वैक्सीन अब बीजापुर जिले में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग की इस महत्वपूर्ण पहल को अब अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिलने लगा है। शुरुआती झिझक और भ्रम के बाद अब लोग तेजी से अपनी बेटियों को टीका लगवाने आगे आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 26 बालिकाएं  HPV वैक्सीन लगवा चुकी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव का सबसे सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में हजारों रुपये में मिलने वाला यह टीका जिला प्रशासन की पहल पर पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। यह न केवल बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षा देगा, बल्कि परिवारों को मानसिक शांति भी प्रदान करेगा।

HPV टीका क्यों है जरूरी- गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से 90ः तक सुरक्षा, WHO द्वारा अनुशंसित एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी सभी बालिकाओं के लिए निःशुल्क एक डोज में पूरा कोर्स

कहाँ लग रहा है टीका- वर्तमान में जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ( CHCS ) में  HPV वैक्सीन उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसकी सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपनी बेटियों का टीकाकरण करवा सकें।

अब देर न करें- स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जल्द से जल्द निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर टीकाकरण कराएं। “स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य  HPV टीका लगवाएं, चिंता मुक्त जीवन पाएं।”

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button