महासमुंद

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को।

परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु 25 परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक नियुक्त।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

महासमुंद (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 27 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 11: 00 से 01: 15 बजे तक एक पाली में होगा। जिला मुख्यालय महासमुन्द के निर्धारित 25 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित परीक्षा में जिले के 7,063 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु 25 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं। परीक्षा केन्द्रो की दूरी को दृष्टिगत रखते हुए, नियुक्त परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक 27 जुलाई को प्रातः 8: 30 बजे जिला कोषालय महासमुंद से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर, संबंधित परीक्षा केन्द्र में उपलब्ध कराएंगे तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री को कोऑर्डिनेटर के माध्यम से सील बंद करके जिला/उप कोषालय में जमा करेंगे। कार्यमुक्त होने के पूर्व परिवहन अधिकारी पर्यवेक्षक ओ० के० रिपोर्ट नोडल अधिकारी,  सहायक नोडल अधिकारी को अनिवार्यतः सौपेगें।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button