सक्ती

आवास मित्र के लिए जारी विज्ञापन में हुआ आंशिक संशोधन।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

सक्ती (ट्रैक सिटी)/ संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विकास भवन अटल नगर, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार कार्यालय कलेक्टर पंचायत शाखा जिला सक्ती द्वारा जारी विज्ञापन दिनांक 5 सितंबर 2024 के विकासखण्डवार आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन 150 हितग्राहियों के लिए क्लस्टर में 01 “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन” अस्थायी चयन हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 20 सितंबर 2024 को अपरान्ह 5:30 बजे तक कार्यालय, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला पंचायत जिला सक्ती के नाम से पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त विज्ञापन के कंडिका क्र. 03 के उप कंडिका 3, 4 एवं 5 में आंशिक संशोधन किया गया है l आंशिक संशोधन अंतर्गत पूर्व में कार्यरत् आवास मित्र के लिए 20 अंक, बेयर फुट टेक्निशियन (बीएफटी) के लिए 10 अंक और महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य तथा बैंक सखी के लिए 10 अंक निर्धारित किया गया है l शेष नियम एवं शर्ते यथावत रहेंगे l इस संबंध में अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला पंचायत जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button