गौरेला पेंड्रा मरवाही

एनसीडीसी की फंडिंग पैटर्न और सीएससी पर चर्चा एवं जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित।  

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गौरेला पेंड्रा मरवाही (ट्रैक सिटी)/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की फंडिंग पैटर्न और ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर चर्चा एवं जागरूकता के लिए गुरूवार को कार्यशाला आयोजित की गई। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय गौरेला के सभा कक्ष में आयोजित कार्यशाला में सभी सहकारी समितियों के समिति प्रबंधक, दुग्ध सहकारी समिति एवं मत्स्य सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। कार्यशाला में एनसीडीसी के अधिकारियों एवं सीएससी के ई-जिला प्रबंधक द्वारा सीएससी की प्रदत्त सेवाओं एवं वित्तपोषण की जानकारी तथा उपयोगिता से परिचित कराया गया साथ ही लाभकारी योजनाओं से जागरूक किया गया। कार्यशाला में एनएसीडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुभम साहू, सहायक पंजीयक सहकारिता आर एस नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल विनय कुमार साहू, शाखा प्रबंधक शिव कुमार मिश्र, मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक धारा सिंह राठौर, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर विवेक सिंह, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक आर सी ध्रुव आदि उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button