कोरबा

कोरबा जिला प्रशासन और DMFT की अनूठी पहल: NEET एवं JEE की तैयारी के लिए शुरू हुई ‘DISHA’ निःशुल्क आवासीय कोचिंग योजना।

प्रधानमंत्री के 15 अगस्त को लाल किले से दिये गये उद्बोधन अनुरूप की गई एक पहल

*मेधावी छात्रों को मिलेगी निःशुल्क मेडिकल और आई आई टी के लिए आवासीय कोचिंग*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिला प्रशासन, कोरबा द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) के अंतर्गत ‘DISHA’ (DMFT Korba Initiative for Students’ Higher Education Achievement) योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं—NEET एवं JEEE—की तैयारी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली निःशुल्क आवासीय कोचिंग सुविधा प्रदान करना है। माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वतंत्रता दिवस पर दिये गये उद्बोधन के अनुसार मेधावी छात्रों के लिए ” दीर्घ संकल्प उज्जवल भविष्य” की संकल्पना के अनुसार ये कोचिंग प्रोग्राम तैयार किया गया है।

योजना की प्रमुख विशेषताएँ:

निःशुल्क आवासीय कोचिंग: कक्षा 11वीं एवं ड्रॉपर (कक्षा 12वीं उत्तीर्ण) विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवास व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण: अनुभवी एवं योग्य फैकल्टी द्वारा मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, नोट्स और नियमित टेस्ट सीरीज़।

डिजिटल सपोर्ट व काउंसलिंग: Wi-Fi, डिजिटल लर्निंग सपोर्ट, मॉक टेस्ट, नियमित मूल्यांकन तथा व्यक्तिगत काउंसलिंग।

पात्रता एवं चयन प्रक्रिया:

– कक्षा 11वीं: 10वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक अनिवार्य।

– ड्रॉपर बैच: 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक mandatory, जो इस वर्ष NEET/JEE की तैयारी के लिए ड्रॉप ले रहे हैं।

निवास: अभ्यर्थी का कोरबा जिले का पात्र निवासी होना अनिवार्य है।

चयन: पूर्ववर्ती कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026

कक्षाएँ प्रारंभ होने की संभावित तिथि: अक्टूबर 2026

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक व पात्र विद्यार्थी दिए गए QR कोड को स्कैन करके NEET या JEE कोचिंग के लिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी व सहायता के लिए विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्राचार्य, संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय कोरबा से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा ये पहल कोरबा के मेधावी छात्र छात्राओं को उनके डॉक्टर इंजिनियर बनने एवं उच्च संस्थानों से NEET और ZEE की परीक्षाओं में सफल होकर अध्ययन करने की तैयारी कराने के लिए की जा रही है l जिससे कोरबा जिले के मेधावी छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button