कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा कोतवाली थाना की मानिकपुर चौकी पुलिस ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लोचन प्रसाद , पार्टी और अन्य कार्यक्रमों में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा थारवानी उर्फ कर्रा केशरवानी को गिरफ्तार किया है। जब्त पटाखों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी झोपड़ी इलाके में आरोपी बिना लाइसेंस के बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर रहा है।
सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस ने दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से कार्टून और बोरियों में भरे पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 15 प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं। इनमें स्काई शॉट, टाइगर बम, मिर्ची फटाका, रेड बुश स्काई शॉट, लाड़ी, रोसा लारी, लहसून फटाका, करोना बम और माचिस फटाका सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
गिरफ्तार आरोपी लोचन प्रसाद केशरवानी (48) रेलवे कॉलोनी झोपड़ी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर के कई अन्य इलाकों में भी अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की जानकारी मिल रही है। भीषण गर्मी के बीच ऐसे गोदाम कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ और भी कार्रवाई की जाएगी।
