Korba

गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, सरपंच पति और ग्रामीणों ने बचाई गौमाताओं की जान।

ग्रामीणों ने एक स्वर में तस्करों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा कि मांग की

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत घुंचापुर के आश्रित ग्राम भुजनकछार में रविवार को गौ तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। तस्करों की गाड़ी (क्रमांक CG 14 MF 1374) में 75 से अधिक गायों को ठूंस-ठूंसकर बांधा गया था, जिनमें से कई की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गांववालों ने जब यह अमानवीय दृश्य देखा तो आक्रोश फूट पड़ा। सरपंच पति शनिच राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर गाड़ी को रोक लिया और कई दर्जन गौमाताओं की जान बचाई। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पास के जंगलों में भी करीब 75 मवेशियों को रस्सियों से बांधकर बंधक बनाया गया था, जहां चारा-पानी के अभाव में कई की मौत हो चुकी थी। यह देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्र कुमार पटेल ने घायल मवेशियों का इलाज शुरू किया, वहीं कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम के साथ जांच में जुट गए। ग्रामीणों ने एक अन्य ट्रक को भी पकड़ा, जिसमें 33 मवेशी भरे हुए थे।

सरपंच पति शनिच राम ने कहा— “गाय हमारी मां है और उनकी रक्षा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। अब गांववाले किसी भी कीमत पर गौ तस्करी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने प्रशासन से मांग की गई है।”

हाल ही में हिंदुत्व हुंकार रैली में हैदराबाद के विधायक टाइगर राजा सिंह ने गौ हत्या व तस्करी पर कठोर कानून बनाने की मांग उठाई थी। ऐसे में कोरबा की यह घटना शासन-प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी साबित हो रही है। ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की है कि गौ तस्करों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएं दोहराई न जा सकें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button