कोरबा

चरित्र शंका को लेकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा ,04 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा घंटाघर में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। चेक पोस्ट निवासी  दंपत्ति घंटाघर के पास बैठे हुए थे और किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रवि वस्त्रकार ने पहले तो पत्नी राधा वस्त्रकार से मारपीट की फिर अपने पास रखें धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले से महिला घायल हो गई और चिल्लाने लगी शोर सुनकर  वहां पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया और तत्काल इसकी सूचना रामपुर पुलिस चौकी को दी। मामले की जानकारी मिलते ही रामपुर तत्काल मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

रामपुर चौकी प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि चेकपोस्ट बाल्को निवासी रवि वस्त्रकार अपनी पत्नी राधा वस्त्रकार के साथ आया हुआ था । दोनों का विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था। आरोपी पति अपनी पत्नी के ऊपर चरित्र को लेकर शंका करता था और वाद-विवाद करता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने अपना आपा खोते हुए पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, भादवी और 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button