कोरबा

छह पत्रकार बने कोरबा प्रेस क्लब चुनाव के सहायक चुनाव अधिकारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 की तैयारियों को गति देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए छह पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार रेनू जायसवाल (साधना न्यूज), संदीप केशरवानी (नवभारत), सादिक शेख (इंडस्ट्रियल पंच कर्म), बीता चक्रवर्ती (बी.ई.सी. 36), मधु डिडवानिया (पायोनियर) एवं राजश्री गुप्ते (प्रसार भारती) को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सहायक चुनाव अधिकारी नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना सहित विभिन्न चुनावी कार्यों में सहयोग करेंगे। कोरबा प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है। सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा के साथ ही चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त सहायक चुनाव अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का विश्वास व्यक्त किया है। बता दें कि 14 जून को कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न होना है और उसी दिन परिणाम आना है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button