रायपुर

दो टुकड़ों में बंटा ट्रक : संतोषी नगर ओवरब्रिज पर पलटा वाहन, सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम।

रायपुर(ट्रैक सिटी)। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के दो हिस्से हो गए और उसका मलबा सड़क पर दूर तक फैल गया।

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रक के टूटे हिस्से और बिखरे सामान के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने के साथ क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का अभियान शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक हटाने के बाद यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button